સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सपा पर हमला, बोले— गुंडागर्दी और लूट ही था एजेंडा

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सपा पर हमला, बोले— गुंडागर्दी और लूट ही था एजेंडा

जालौन :० प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को जालौन जनपद के कोंच तहसील अंतर्गत जखौली गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उ आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी और लूट का बोलबाला था, यही उनका असली एजेंडा रहा है।
मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की सेवा के लिए सत्ता में आई है, जबकि समाजवादी पार्टी के नेता केवल ऊल-जलूल बयानबाजी करते हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि आज करोड़ों लोगों को पक्के मकान मिल रहे हैं, हर घर नल से जल पहुंच रहा है और बुनियादी सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार हुआ है, इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ी है और पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है, जिससे प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है। मंत्री ने दावा किया कि आज प्रदेश का हर वर्ग खुद को सुरक्षित और खुशहाल महसूस कर रहा है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹

90 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *