Home » Uncategorized » जयंत की आंख फूटना और संत समागम की लीला का मंचन, बैरागन बाई की प्रस्तुति पर हंसे दर्शक।

जयंत की आंख फूटना और संत समागम की लीला का मंचन, बैरागन बाई की प्रस्तुति पर हंसे दर्शक।

जयंत की आंख फूटना और संत समागम की लीला का मंचन, बैरागन बाई की प्रस्तुति पर हंसे दर्शक।

मोंठ : नगर में चल रही श्री रामलीला महोत्सव में बुधवार रात जयंत की आंख फूटना एवं संत समागम की लीला का मंचन भावपूर्ण ढंग से किया गया। लीला देखने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे। देर रात तक रामभक्त लीला का आनंद लेते रहे।
रामलीला में जयंत प्रसंग का प्रभावशाली मंचन किया गया। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण वन में विराजमान थे। इसी दौरान जयंत ने कौए का रूप धारण कर माता सीता के चरणों पर प्रहार किया। इससे क्रोधित होकर भगवान श्रीराम ने तिनके से ब्रह्मास्त्र का संधान किया। ब्रह्मास्त्र से भयभीत जयंत तीनों लोकों में शरण मांगता हुआ भटकता रहा, लेकिन कहीं भी उसे आश्रय नहीं मिला। अंत में जयंत ने भगवान श्रीराम के चरणों में पहुंचकर क्षमा मांगी, जिस पर भगवान श्रीराम ने उसकी एक आंख फोड़कर उसे क्षमा कर दिया। इस प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
इसके बाद संत समागम की लीला का मंचन किया गया। संतों के आगमन और संवाद को कलाकारों ने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान बैरागन बाई की हास्य प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उनकी संवाद शैली और अभिनय ने कार्यक्रम में हास्य का रंग भर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सर्राफा व्यापारी खरारी सोनी ने युगल सरकार की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का अभिवादन किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

102 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *