Home » Uncategorized » जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह

जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह


गड़वार(बलिया):
फेफना विधानसभा क्षेत्र के गड़वार ब्लॉक परिसर से रविवार को ‘जन सम्मान यात्रा’ की शुरुआत हुई। इस यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी और पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पुत्रवधू डॉ. सुषमा शेखर ने किया। यात्रा सुबह करीब 11 बजे प्रारंभ हुई।यह पदयात्रा गड़वार कस्बे की विभिन्न गलियों और प्रमुख स्थानों से गुजरी, जहां हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। रास्ते भर स्थानीय लोगों ने डॉ. सुषमा शेखर का फूल-मालाओं और नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।यात्रा के समापन पर ब्लॉक परिसर में एक जनसभा आयोजित की गई। इसे संबोधित करते हुए सुषमा शेखर ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान मिल रहे हैं,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ,आयुष्मान भारत योजना ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और कन्या सुमंगला जैसी योजनाएं किसानों, महिलाओं और बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं।जनसभा के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिन पर उनके द्वारा त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया। पूरी यात्रा के दौरान क्षेत्र में जनसमर्थन और उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर संजय सिंह, मन्नू सिंह, मुन्ना चौरसिया, प्रियंका दुबे,अजय सोनी, ददन राम, किशन सिंह, अमित गिरी, अदालत सिंह, मनीष सिंह, राकेश सिंह, चुन्नू अंसारी, अनिल सिंह, राघवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ शंकर सिंह और कीनू सिंह सहित भारी जनसमूह उपस्थित रही।कार्यक्रम संयोजक मदन राजभर ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

70 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *