Home » Uncategorized » जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेला-2025 सम्पन उरई में किसानों को दी गई नई तकनीकी जानकारी

जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेला-2025 सम्पन उरई में किसानों को दी गई नई तकनीकी जानकारी

उरई। सोमवार को जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं किसान मेला-2025 में जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा और विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

तकनीकी जानकारी और योजनाओं की प्रदर्शनी

गोष्ठी में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, इसके बाद अधिकारियों व किसानों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम ने रबी अभियान 2025 की रणनीति प्रस्तुत करते हुए बीज वितरण की नई व्यवस्था, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रों पर अनुदान और किसान रजिस्ट्री की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की।

किसानों की समस्याएं और मांगे

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को बेमौसम बारिश से फसलों की सुरक्षा और रोग नियंत्रण के उपाय बताए।
डॉ. घनश्याम अनुरागी ने अतिवृष्टि से फसल क्षति का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग रखी। विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा ने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।
मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का सर्वे शीघ्र कराया जाएगा और खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि ने किसानों के लिए कर्ज माफी और धान की खरीद उचित दर पर कराने की बात कही।
भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने प्रति एकड़ 20 हजार रुपये मुआवजा, धान मंडियों में दो प्रतिशत कटौती समाप्त करने, और पुनः बोआई के लिए खाद-बीज उपलब्ध कराने की मांग की।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्यनायक ने सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रतिनिधि, नहर, विद्युत, लघु सिंचाई और नलकूप विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लम्बरदार, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्यनायक भी कार्यकर्म में शामिल हुए

– रिपोर्ट : नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार बोहदपुरा

123 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *