Home » Uncategorized » चौकीदारों की बैठक में सुनी गई समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन।

चौकीदारों की बैठक में सुनी गई समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन।

चौकीदारों की बैठक में सुनी गई समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन।

मोंठ : थाना शाहजहांपुर में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने रविवार को क्षेत्र के चौकीदारों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में विभिन्न ग्रामों से आए चौकीदारों ने अपनी ड्यूटी से संबंधित समस्याओं और सुझावों को थाना प्रभारी के सामने रखा।
थाना प्रभारी सत्य प्रकाश शर्मा ने सभी चौकीदारों से क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी घटना की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौकीदार ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की आंख और कान होते हैं, इसलिए उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
बैठक के दौरान चौकीदारों ने मानदेय, रात्रि गश्त के दौरान आने वाली परेशानियों, पहचान पत्र और आवश्यक संसाधनों की कमी जैसी समस्याओं को रखा। थाना प्रभारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान कराने का आश्वासन दिया।
उन्होंने चौकीदारों से गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों की सूचना देने तथा आपसी सहयोग से अपराध नियंत्रण में मदद करने की अपील की। बैठक में सभी चौकीदारों ने पुलिस के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का भरोसा दिलाया।

27 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *