चैत्र के आखिरी सोमवार को भगवान जगन्नाथ की पूजा, टेशू के फूल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले भजन-कीर्तन।
मोंठ: नगर में चैत्र माह के अंतिम सोमवार को भगवान जगन्नाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।भक्तों ने भगवान जगन्नाथ को टेशू (पलाश) के फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।
पूजा-अर्चना के पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ से परिवार की सुख-शांति और क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। आयोजन में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, श्रद्धालु और महिलाएं उपस्थित रहीं।
