Home » Uncategorized » चुर्खी-जालौन मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 2025-26 में प्रस्तावित योजना

चुर्खी-जालौन मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 2025-26 में प्रस्तावित योजना


चुर्खी-जालौन मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 2025-26 में प्रस्तावित योजना

मुख्य अभियंता झांसी ने दी जानकारी, 1926.94 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण

जालौन। चुर्खी-जालौन मार्ग के चौड़ीकरण की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कर मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया था।

शिकायत के निस्तारण में मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग झांसी क्षेत्र की ओर से शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया है कि जालौन–चुर्खी मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित है। इसके लिए 1926.94 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव तैयार कर मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, लखनऊ को वित्तीय स्वीकृति हेतु भेजा गया है।

गौरतलब है कि यह मार्ग क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर यातायात का दबाव अत्यधिक रहता है। सिंगल लेन होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं घटित होती हैं और मार्ग का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त स्थिति में बना रहता है। ट्रक, चारपहिया, ऑटो और दोपहिया वाहनों की लगातार आवाजाही से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

(रिपोर्ट – नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार बोहदपुरा)


128 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *