Home » Uncategorized » घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

पूंछ (झांसी)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ग्राम में नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाटा जाता है कि एक गांव निवासी नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल थाना पूंछ में जाकर तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी कस्बा पूंछ नई बस्ती निवासी वीरेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। थाना प्रभारी पूंछ वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है और ग्रामीणों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

202 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *