दिल्ली।
ग्रामीण एवं शहरी पत्रकारों को संगठित कर उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से कार्यरत ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने अपने राष्ट्रीय विस्तार के क्रम में दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया है। इस गठन से राजधानी दिल्ली में संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (भारत सरकार) के सेवानिवृत्त मीडिया एग्जीक्यूटिव पंकज निगम को दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का संरक्षक मनोनीत किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि पंकज निगम के मार्गदर्शन में दिल्ली इकाई पत्रकार हितों के लिए प्रभावी कार्य करेगी।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुखमल जैन ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि के.डी. पाठक, सुनील कुमार द्विवेदी एवं राकेश मिश्रा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठनात्मक कार्यों के संचालन हेतु सौरभ जैन, एन.पी. सिंह राठौड एवं आरजू सेठ को महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अतिरिक्त आशुतोष शर्मा, सौरभ सिंह एवं भानु देव अग्निहोत्री को सचिव, दीपाराम चौधरी को संगठन सचिव, देवेंद्र त्रिपाठी को दिल्ली प्रवक्ता, सौरभ गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा हिमांशु जैन को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया है।
कार्यकारिणी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सचिन शर्मा, प्रमोद त्यागी, आस्था, विकास द्विवेदी, कपिल कुमार, संजय जैन एवं आकाश कनौजिया को दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनकी सुरक्षा, सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है, और दिल्ली प्रदेश इकाई संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगी।

