Home » Uncategorized » गोल चौराहे पर पानी की निकासी न होने से जल भरा

गोल चौराहे पर पानी की निकासी न होने से जल भरा

जालौन 28 अक्टूबर।बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के गोल चौराहे पर पानी की निकासी न होने के कारण आसपास पानी भरा है। चौराहे पर पानी भरे होने के कारण छोटे बड़े वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।

सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई थी तथा मंगलवार को भी हल्की बूंदाबांदी हुई।सोमवार को हुई बारिश के चलते कई स्थानों पर पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव की समस्या आ गयी है। बंगरा मार्ग पर छिरिया सलेमपुर के पास बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के कट पर बने गोल चौराहे पर निर्माण के समय पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी। पानी की निकासी न होने के कारण गोल चौराहे पर पानी भर जाता है। सोमवार को बारिश के चलते गोल चौराहे पर पानी भर गया है। सोमवार को भरा पानी मंगलवार तक नहीं निकला था। पानी निकासी न होने के कारण भरे पानी से गोली चौराहे से निकलने वाले दो पहिया व कारों को निकलने में परेशानी हो रही है।दो दिन से वाहन चालक परेशान है किन्तु अभी तक पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी है।

110 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *