Home » Uncategorized » गोद भराई कार्यक्रम में शराब के नशे में झगड़ा, दोनों ओर से मारपीट।

गोद भराई कार्यक्रम में शराब के नशे में झगड़ा, दोनों ओर से मारपीट।

मोंठ –कस्बे कोतवाली के सामने स्थित एक विवाह घर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोद भराई के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार श्रीबास समाज की एक लड़की की गोद भराई का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में रिश्तेदार और मेहमान शामिल हुए थे। कार्यक्रम खुशी और उत्साह के माहौल में चल रहा था, लेकिन अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।
बताया जा रहा है कि किसी छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के कुछ लोग शराब के नशे में एक-दूसरे से भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए झगड़ा कर रहे लोगों को अलग किया और माहौल को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

79 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *