Home » Uncategorized » गुरसरांय(झांसी): उत्तर प्रदेश माध्यामिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी का आगमन 13 को।संगठन ने तैयारियों का लिया जायजा

गुरसरांय(झांसी): उत्तर प्रदेश माध्यामिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी का आगमन 13 को।संगठन ने तैयारियों का लिया जायजा

सुरेश कुमार त्रिपाठी का आगमन 13 को

संगठन ने तैयारियों का लिया जायजा

गुरसरांय(झांसी)। उत्तर प्रदेश माध्यामिक शिक्षक संघ का जनपद नेतृत्व खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय में 13 फरवरी को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान समारोह की तैयारी का जायजा लेने गया। प्रधानाचार्य एवं पूरी ईकाई के साथ बैठकर सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी की रुपरेखा तैयार की, साथ ही यह अपील की जनपद के सभी सम्मानित शिक्षक साथी एवं शिक्षिका बहने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी ताकत का परिचय दें एवं संगठन को शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजेन्द्र पटसारिया,मंडलीय अध्यक्ष मिलन किशोर गुप्ता,मंडलीय मंत्री शिशुपाल सिंह यादव,जिलाध्यक्ष जगमोहन भोडेले,जिला मंत्री जितेन्द्र सैनी,प्रधानाचार्य पं धनप्रकाश तिवारी,चंद्रभान सिंह यादव,जिला संयुक्त मंत्री गोपाल सिंह यादव,विनोद कुमार शर्मा,के के शर्मा,जगमोहन समेले,प्रवीणचंद्र तिवारी,जगत मिश्रा,सुधांशु दीक्षित,कोषाध्यक्ष अर्चना नामदेव,राममिलन त्रिपाठी,रमेश शर्मा,शिवदत्त मिश्रा,ब्रजनन्दन यादव,सुनील शर्मा,विनोद कुमार व्यास,रामकुमार सिंह परिहार,सत्यप्रकाश दुबे,दयाराम पटेल,बलबीर बामौर,सोमपाल सिंह,सतीश नायक,सियाशरण पाठक एवं खैर इंटर कॉलेज के इकाई के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

62 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *