जालौन। गांव में खेल का मैदान व डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराने के लिए ग्रामीण ने डीएम को मांग भेजा है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने डीएम को मांग पत्र भेजकर बताया कि उनके गांव में खेल का मैदान नहीं है। खेल का मैदान बनाए जाने की मांग वह कई वर्ष से कर रहे हैं। लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बना दिया जाता है। गांव में गाटा संख्या 291 में खेल का मैदान बनाया जा सकता है। लेकिन इसका श्रेधी परिवर्तन किया जाना है। इसके लिए भूमि प्रबंधन समिति की बैठक 29 जुलाई 2025 को हो चुकी है। समिति द्वारा प्रस्ताव तहसीलदार कार्यालय भेजा जा चुका है। लेकिन अब तक कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस प्रस्ताव पर तत्काल कार्रवाई कर उपरोक्त भूमि का श्रेणी परिवर्तन कराकर खेल का मैदान बनवाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाए। ताकि छात्र वहां शांतिपूर्ण वातावरण में बैठकर अपनी तैयारी कर सकें। ऐसे में छात्र हित को ध्यान में रखते हुए गांव में डिजिटल लाइब्रेरी की भी स्थापना कराई जाए। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
गांव में खेल का मैदान के लिए लोगों ने फरियाद की
Atul Dubey
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm
