Home » Uncategorized » गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने विधानसभा में उठाये विकास के कई मुद्दे

गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने विधानसभा में उठाये विकास के कई मुद्दे

गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने विधानसभा में उठाये विकास के कई मुद्दे

एरच बांध का निर्माण पुनः शुरू करने, मोंठ, गुरसराय में रोडवेज बस स्टैंड निर्माण की मांग की

बजट सत्र में गिनाई प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास की उपलब्धियां
मोंठ– गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने आज विधानसभा में डबल इंजन की सरकार में हो रहे विकास कार्यों की तरफ ध्यान आकर्षित करने के साथ क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों के प्रति भी सदन का ध्यान खिंचा है. बजट सत्र में बोलते हुए विधायक जवाहर राजपूत ने योगी सरकार का बजट 9 लाख करोड़ के पार चले जाने की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के विकास के साथ युवाओं को रोजगार देने में सहायक साबित होगा. एआई मिशन से 25 लाख युवाओं की तकनीकी ट्रेनिंग के जरिए 3 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य तय किया गया है. यह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना है. उत्तर प्रदेश का बजट युवा, महिला, अन्नदाता और गरीबों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा.

विधायक ने कहा कि योगी जी द्वारा गुंडा माफियाओ पर लगाम कसने से भय और आतंक का माहौल समाप्त हो गया है. शहरों से लेकर गांव तक विकास के मानचित्र पर उभर रहे हैं.

बुंदेलखंड की तरफ खींचा ध्यान

विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि वह जिस बुंदेलखंड क्षेत्र से आते हैं वहां पानी के भयानक संकट पर एक कहावत प्रचलित थी…’ गगरी ना फूटे चाहे खसम मर जाए’! इस कहावत में बुंदेलखंड में भयानक पेयजल संकट की त्रासदी झलकती है. महिलाएं दो दो किलोमीटर दूर से पीने का पानी सिर पर दो दो घड़ा रखकर लाती थीं. जीवन बहुत मुश्किल था. लेकिन आज मोदी सरकार की हर घर जल योजना से गांव में, घरों में पानी पहुंचना शुरू हो गया है. कई जगह योजना पानी पहुंचाने के अंतिम दौर में है. बुंदेलखंड में विपक्षी सरकारों में ट्रेन से पानी पहुँचाया जाता था, लेकिन भाजपा सरकार ने जल संकट को खत्म करने का काम किया है.
योगी सरकार ने गुंडा माफिया पर अंकुश लगाया गरौठा विधायक ने कहा ‘हम जिस विधानसभा क्षेत्र से आते हैं वहां पूर्व की सपा सरकार में गुंडागर्दी और खौफ का माहौल था. सड़कें नहीं थीं, अच्छे स्कूल नहीं थे, लेकिन आज मोदी जी, योगी जी द्वारा कई विकास के कार्य वहां स्वीकृत किए गए हैं. क्षेत्र में एक दो नहीं पांच पांच पुल बनकर तैयार हो रहे हैं. शानदार सड़कें बनाई जा रहीं हैं.
एरच बांध का पुनः निर्माण शुरू करने का उठाया मुद्दा
विधायक जवाहर राजपूत ने विधानसभा में बोलते हुए एरच बांध निर्माण का कार्य पुनः शुरू किए जाने की मांग उठाई है. उन्होंने इसके साथ ही गुरसराय और मोंठ में रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण की मांग के साथ ही कई जगह सड़कों के निर्माण, विद्यालय निर्माण, समथर महाविद्यालय में कृषि विभाग की मान्यता, समेत क्षेत्रहित में कई मांगों को दोहराया है. पुल और सड़कें यहां के ग्रामीण और व्यापारिक विकास का साधन बन रहे हैं।

11 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *