સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » गरौठा विधानसभा क्षेत्र में धर्मार्थ योजना से बनेगी दो बड़ी सड़कें विधायक गरौठा

गरौठा विधानसभा क्षेत्र में धर्मार्थ योजना से बनेगी दो बड़ी सड़कें विधायक गरौठा

गरौठा विधानसभा क्षेत्र में धर्मार्थ योजना से बनेगी दो बड़ी सड़कें

चकाडोरी धाम मंदिर तक सड़क के लिए 4.59 करोड़, ध्वार की माता सड़क के लिए 3.04 करोड़ स्वीकृत

PWD मुख्य अभियंता ने निर्माण के लिए जारी किया पत्र

सड़क निर्माण हो जाने से श्रद्धालुओं को आवागमन में होगी आसानी : जवाहर

मोंठ– गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत द्वारा मांग उठाये जाने के बाद योगी सरकार ने दो और प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृति देकर धनराशि जारी कर दी है. इन सड़कों में खडैनी-बामौर- गढ़बई – ककरवई मार्ग पर चकाडोरी धाम मंदिर एवं मोंठ- भाण्डेर मार्ग पर ध्वार की माता मंदिर तक सड़कों के चौडीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में धर्मार्थ योजनान्तर्गत स्वीकृति दी गई गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत पिछले कई दिनों से क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर शासन का ध्यान आकर्षित कराते आ रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की मांग पर गरौठा विधानसभा को दो और सड़कों की सौगात दी है. मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, लखनऊ की ओर से धर्मार्थ निधि से मार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढीकरण, नवनिर्माण एवं विकास के लिए एकमुश्त व्यवस्था योजनान्तर्गत वित्तीय स्वीकृति का पत्र जारी कर दिया है. इनमें खडैनी बामौर गढ़बई ककरवई मार्ग के कि०मी० 23.00 पर स्थित चकाडोरी धाम मंदिर तक सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 59 लाख 79 हजार रुपये की स्वीकृति के सापेक्ष 2 करोड़ 29 लाख 89 हजार रुपये जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही मोठ-भाण्डेर मार्ग से ध्वार की माता मंदिर तक 5.50 मी० चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण कार्य के लिए 1.60 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ 04 लाख 19 हजार की स्वीकृति के सापेक्ष 1 करोड़ 52 लाख 09 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी है गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि चकाडोरी धाम मंदिर और ध्वार की माता मंदिर प्राचीन मंदिर हैं. यहां लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं. सड़क निर्माण हो जाने से दोनों ही प्रमुख मंदिरों तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान हो जाएगी।

162 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *