Home » Uncategorized » गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।

गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की।

झांसी। गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने गरौठा विधानसभा क्षेत्र की खराब सड़कों, सिंचाई व्यवस्था, किसानों की समस्याओं, बिजली आपूर्ति और लंबित विकास कार्यों के संबंध में अखिलेश यादव को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई विकास योजनाएं अधूरी पड़ी हैं, जिन पर शीघ्र कार्य कराए जाने की आवश्यकता है।
अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए।
मुलाकात के दौरान वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। पूर्व विधायक ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में कार्यकर्ता बैठक आयोजित कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति बनी।

91 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *