गड़वार(बलिया)
स्थानीय कस्बा में सोमवार की देर रात में दो रिहायशी झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गड़वार कस्बा के चौरही पर राजेश प्रजापति व मिट्ठू प्रजापति की आपस में सटी हुई रिहायशी झोपड़ियां है। सोमवार की रात को परिवार जन अपने- अपने रिहायशी झोपड़ियों में सो गए तभी अचानक अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। परिवारी जन किसी तरह से जान बचाकर झोपड़ियों से बाहर निकले। देखते ही देखते आग ने दोनों झोपड़ियों को अपने आगोश में ले लिया। आनन-फानन में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना प्रभारी हितेश कुमार भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस टीम के साथ ही रवि गुप्ता व उनके सहयोगियों ने ग्रामीणों की सहायता से किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस अगलगी की घटना में झोपड़ियों में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। राजेश व मिट्ठू प्रजापति बाहर रहकर मजदूरी का काम करते है। घर पर पत्नी और बच्चे रहते है। इस घटना के कारण दोनों परिवारों पर भुखमरी का घोर संकट उत्पन्न हो गया है।
સમાચાર ફ્લેશ
गड़वार में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख
मोंठ–नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया।
होली की फाग से गूंज रहे गांव, पुरानी परंपराएं आज भी जीवित।
हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़।
जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
मोंठ–तहसील क्षेत्र के ग्राम टोड़ी स्थित प्रसिद्ध कपिल मुनि आश्रम सेवड़ा पहाड़ पर प्रतिवर्ष होली की दोज के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
Home
»
Uncategorized
»
गड़वार में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख
गड़वार में अज्ञात कारणों से दो रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग,गृहस्थी का सामान जलकर राख
Atul Dubey
होली की फाग से गूंज रहे गांव, पुरानी परंपराएं आज भी जीवित।
March 3, 2026
9:14 am
जमीनी विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ लोग घायल
March 3, 2026
9:13 am
मोंठ में कुरान पाक मुकम्मल होने पर रोजेदारों ने मनाई खुशी।
March 3, 2026
9:11 am
