Home » Uncategorized » खुले नाले से घटना की आशंका

खुले नाले से घटना की आशंका

जालौन 1 दिसंबर ।नगर पालिका परिषद द्वारा बनाया गया नाला खुला होने से लोगों को गिरने का डर बना रहता है। मोहल्ले के लोगों ने खुले नाले को बंद कराने की मांग की है।

नगर के मोहल्ला नया खंडेराव लौना रोड, बंगरा मार्ग पर काफी समय से नाला खुला हुआ है, जिसमें आए दिन जानवर गिर जाते हैं। यह नाला काफी लंबा है और ऊपर से ढंका हुआ भी नहीं है। इसके आसपास रेहड़ी पटरी के दुकानदार लकड़ी आदि डालकर पुल जैसा बनाए हुए हैं। जिससे होकर लोग निकलते हैं। इसमें लड़की के टूटने और लोगों के नाले में गिरने का डर बना रहता है। मोहल्ले के रामप्रकाश, अशोक कुमार, पवन, रामकेश, आदि का कहना है कि बस्ती में बने इस नाले पर जगह जगह इसे पार करने के लिए पुल जैसा बना देना चाहिए। जिससे लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें। ईओ सुशील कुमार ने बताया कि वह पता कर रहें यदि नाला असुरक्षित है तो सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगे।

109 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *