Home » Uncategorized » खाद्य वितरण के दौरान सहकारी सचिव के साथ अभद्रता की

खाद्य वितरण के दौरान सहकारी सचिव के साथ अभद्रता की 

जालौन 17 अक्टूबर।साधन सहकारी समिति लि. जगनेवा द्वारा ग्राम प्रतापपुरा में खाद वितरण के दौरान सबसे पहले खाद न दिये जाने से नाराज एक व्यक्ति ने सचिव के साथ गाली गलौज की तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ अभिलेख फाड़ कर कैश लूटने का प्रयास किया। साथी कर्मचारियों के ललकार के बाद भाग गया। सचिव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना कोंच के ग्राम बरसेसी निवासी रवि कुमार पुत्र गोपीचंद ने बताया कि वह साधन सहकारी समिति जगनेवा लि. में सचिव के पद पर कार्यरत है। वह 13 अक्टूबर 25 को अपरान्ह साढ़े 12 बजे ग्राम प्रतापपुरा में कृषकों को खाद वितरण का कार्य कर रहा था। खाद वितरण के दौरान  एक युवक निवासी ग्राम जगनेवा खाद वितरण केन्द्र पर आये तथा कहा कि मुझे तत्काल खाद दो। इस पर सचिव ने कहा कि कृषकों को क्रम से खाद का वितरण किया जा रहा है। आपका नम्बर आने पर आपको खाद उपलब्ध करायी जायेगी। इस पर युवक  आक्रोशित होकर सचिव को मां बहिन की भददी-भददी गालियां देते हुए जानसे मार डालने की धमकी देते हुए कैश लूटने का प्रयास किया तथा खाद वितरण से संबंधित अभिलेख फाडकर नष्ट कर दिये गये है।इसके साथ ही शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं खाद वितरण का कैश लूटने का प्रयास किया गया है। मौके पर मौजूद अंजनी कुमार वरिष्ठ आंकिक ,  धर्मेन्द्र कुमार सहयोगी, रविशंकर कम्प्यूटर आपरेटर ने उपरोक्त व्यक्ति को ललकारा तथा पउसको को बचाया। घटना के आरोपी मौके से फरार हो गया। सचिव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना की जा रही है। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

108 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *