Home » Uncategorized » खर्च को लेकर दो दोस्तों में विवाद, पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई

खर्च को लेकर दो दोस्तों में विवाद, पुलिस ने की शांतिभंग की कार्रवाई

जालौन। तीन दिन घर से लापता रहने के बाद लौटे दो युवकों के बीच खर्च को लेकर विवाद हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी ओम तथा भवानीराम निवासी रिहान आपस में मित्र हैं। दोनों युवक सोमवार को बिना घर बताए कहीं चले गए थे। जब दोनों देर रात तक वापस नहीं लौटे तो रिहान के पिता साजिद ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी।

तीन दिन बाद गुरुवार को दोनों युवक स्वयं ही घर लौट आए। लौटने के बाद उनके बीच तीन दिन के दौरान हुए खर्च को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए दोनों के खिलाफ धारा 151 के तहत शांतिभंग की कार्रवाई की है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक आपस में अच्छे मित्र थे और बिना बताए घर छोड़ने की बात पर परिवारजन पहले ही नाराज़ थे। पुलिस ने परिवारों को आपसी समझदारी से मामले को सुलझाने की सलाह दी है।

— नीरज श्रीवास्तव, पत्रकार, बोहदपुरा

95 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *