मुठभेड़ में दो शातिर गौकश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
जालौन :० कुदरा बुजुर्ग में हुई गौकशी की सनसनीखेज घटना में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को जालौन पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई को एसओजी/सर्विलांस टीम जालौन एवं थाना कोतवाली कोंच की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अंतर्जनपदीय गौकशी गिरोह के सदस्य कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोवा–रवा संपर्क मार्ग पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने घेराबंदी की, जिस पर अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध असलहे, भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस, नगदी, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल, चाकू व चापड़ बरामद किए हैं। घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
कल्ला उर्फ जावेद पुत्र लियाकत, निवासी मोहल्ला आराजी लाइन, थाना कोंच, जनपद जालौन, उम्र लगभग 45 वर्ष
असगर उर्फ अग्गस पुत्र मूसा, निवासी मोहल्ला आराजी लाइन, थाना कोंच, जनपद जालौन, उम्र लगभग 46 वर्ष
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और गौकशी की घटनाओं में इनकी पहले भी संलिप्तता रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
