Home » Uncategorized » कोई मतदाता न छूटे अभियान के तहत आज बूथों पर पढ़ी जाएगी आलेख्य मतदाता सूची। एसडीएम मोंठ

कोई मतदाता न छूटे अभियान के तहत आज बूथों पर पढ़ी जाएगी आलेख्य मतदाता सूची। एसडीएम मोंठ

कोई मतदाता न छूटे अभियान के तहत आज बूथों पर पढ़ी जाएगी आलेख्य मतदाता सूची।

मोंठ: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार “कोई मतदाता न छूटे” अभियान के अंतर्गत 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने बताया कि आज क्षेत्र के प्रत्येक मतदान बूथ पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आलेख्य निर्वाचक नामावलियों का वाचन कर मतदाताओं को सुनाया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें मतदाता अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। जिन मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थानांतरण, अनुपस्थिति, दोहरी प्रविष्टि अथवा गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर न होने के कारण सूची से हटाए गए हैं, उनके नाम भी पढ़कर सुनाए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।
उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम आलेख्य मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है तो वह घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरकर अपने बीएलओ को जमा कर सकता है अथवा voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। वहीं, यदि सूची में दर्ज प्रविष्टि में किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसके सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
एसडीएम अवनीश तिवारी ने क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें। अधिक जानकारी के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

176 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *