Home » Uncategorized » कोंच में अलाव व सीवरेज समस्या को लेकर कांग्रेस का नगर पालिका कार्यालय पर घेराव, जमकर नारेबाजी

कोंच में अलाव व सीवरेज समस्या को लेकर कांग्रेस का नगर पालिका कार्यालय पर घेराव, जमकर नारेबाजी

जालौन :० प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोंच नगर में व्याप्त सीवरेज की गंभीर समस्या को लेकर कांग्रेसियों का आक्रोश आज सोमवार को सड़कों पर दिखाई दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोंच नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने बताया कि कोंच नगर क्षेत्र में अलावों की संख्या लगातार घटाई जा रही है, जिससे ठंड में गरीब और जरूरतमंद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले ही अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर में सीवरेज की बदहाल व्यवस्था, जर्जर सड़कों और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर पालिका को घेरा। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी मनमानी रवैया अपनाए हुए हैं और जनसमस्याओं की अनदेखी कर रही हैं।
अरविंद सिंह सेंगर ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अलावों की संख्या नहीं बढ़ाई गई और सीवरेज सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मामले की शिकायत जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक की जाएगी।
इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर पुरोहित (लालिया महाराज) सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

बाइट :० अरविंद सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष,कांग्रेस

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन

49 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *