Home » Uncategorized » केश की कीमत से लोग परेशान

केश  की कीमत से लोग परेशान

जालौन 11 नवंबर।गल्ला मंडी में संचालित इंडियन बैंक मंडी शाखा में दो दिन से कैश की किल्लत है।पर्याप्त कैश न होने के कारण उपभोक्ताओं को बैंक से मन चाही रकम नकद नहीं मिल पा रही है। कैश न मिल पाने के कारण उपभोक्ता परेशान है।

बंगरा मार्ग स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में संचालित इंडियन बैंक में दो दिन से किल्लत चल रही है। सोमवार को पर्याप्त कैश न होने के कारण उपभोक्ताओं को अधिकतम 50 हजार रुपए मिल पा रहे थे। अपरान्ह 1 बजे बैंक सर्वर में खराबी आने के कारण जमा निकासी दोनों बंद हो गयी जिससे पूरे दिन उपभोक्ताओं परेशान रहे। मंगलवार को लंच टाइम तक बैंक में कैश न होने के उपभोक्ताओं को पैसा नहीं मिल पा रहा था। उपभोक्ताओं द्वारा जमा किये जा रहे पैसों से भुगतान करके काम चलाया गया। सहालग के समय में बैंक से मनचाही रकम नकद न मिल पाने के कारण उपभोक्ताओं परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र से व दूरदराज से आने वाले उपभोक्ताओं को हो रही है। जिनके घरों में विवाह आदि कार्यक्रम में उन्हें कैश न मिलने से खरीदारी करने में परेशानी हो रही है। शाखा प्रबंधक विशाल कुमार ने बताया कि वह फील्ड में गये हुए हैं। कैश मंगाया गया है। आज आ जायेगा। नीरज श्रीवास्तव पत्रकार बोहदपुरा

131 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *