Home » Uncategorized » कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ।

कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ।

कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ।

मोंठ : क्षेत्र के निकटवर्ती ग्राम कुम्हरार स्थित श्री हनुमान जी मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 1008 पंचकुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ के अवसर पर सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं कलश पूजन किया गया, जिसके बाद कथा व्यास श्याम जी भैया ने श्रीमद्भागवत कथा का सार सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
कथा के दौरान श्याम जी भैया ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य जीवन को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सत्कर्मों का महत्व भी बताया।
कथा प्रारंभ होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचने लगे। महिलाओं और पुरुषों ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन 4 अप्रैल तक प्रतिदिन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लेने की अपील की। कथा परीक्षित श्रीमती सोनी उर्बिदत्त उपाध्याय ने आरती की। इस मौके पर राजू उपाध्याय, शशिकांत उपाध्याय, राकेश बिहारी उपाध्याय,इंद्रपाल परिहार, जागेश्वर साहू, साहब सिंह परमार, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

45 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *