સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धूमधाम से निकली संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा
Home » Uncategorized » किसान के सूने घर से 80 लाख की चोरी में 10 दिन बाद भी एट पुलिस के हाथ खाली.?

किसान के सूने घर से 80 लाख की चोरी में 10 दिन बाद भी एट पुलिस के हाथ खाली.?

खुलासे के लिए सीओ कोंच के नेतृत्व में गठित की गईं तीन टीमें

जालौन :० एट थाना क्षेत्र में किसान के सूने घर में हुई करीब 80 लाख रुपये की बड़ी चोरी का मामला 10 दिन बीत जाने के बाद भी अनसुलझा है। एट पुलिस अब तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा पाई है। जबकि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के निर्देश पर कोंच क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, इसके बावजूद प्रगति न के बराबर दिखाई दे रही है।
एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी निवासी किसान गजेंद्र सिंह पटेल 13 जनवरी को माघ मेला, प्रयागराज गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था।
20 जनवरी को जब वह वापस लौटे तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सभी कमरों के दरवाजे खुले थे और बरामदे में सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित किसान के अनुसार,
अलमारी से पत्नी के करीब 30 तोला
बहू के 28 तोला सोने के जेवरात
लगभग 3 किलो चांदी
अन्य कीमती आभूषण
चोर ले गए। चोरी गए जेवरातों की कुल कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है।
पीड़ित की तहरीर पर एट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में तीन टीमें गठित कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। लेकिन करीब 10 दिन बीतने के बाद भी एट पुलिस खाली हाथ नजर आ रही है, जिससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

बोले जिम्मेदार….

“पिंडारी गांव में किसान के सूने घर में हुई चोरी के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। घटना को अंजाम देने वाले चोरों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उन्हें माल सहित गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
परमेश्वर प्रसाद
पुलिस उपाधीक्षक, कोंच (जालौन)

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन

69 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।