पूंछ। रविवार को कस्बा पूंछ स्थित सरबर बाग मैदान में बीसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
उद्घाटन अवसर पर विधायक जवाहरलाल राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। खेल से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ग्रामीण अंचलों के कई खिलाड़ी प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है और ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं।टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच झांसी की बुंदेलखंड टीम और कस्बा कोंच की टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कस्बा कोंच की टीम 99 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरा मैच कस्बा एरच और ग्राम कायला की टीमों के बीच खेला गया। एरच की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 130 रन बनाए, जिसके जवाब में ग्राम कायला की टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई।
मैच के दौरान कमेंट्री रामकुमार पाठक ने की, जबकि अंपायर की भूमिका राहुल यादव ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में रमाकांत राजपूत, रामकुमार यादव, यगेश यादव, अजय शुक्ला, राम राजा राजपूत, दीपक राम तिवारी, विक्की और भास्कर चतुर्वेदी सहित समिति के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
मैदान में बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद उठाया।
સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित।
गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर।
समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया ।
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन।
April 1, 2026
10:32 am
मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल।
April 1, 2026
10:31 am
