સમાચાર ફ્લેશ
समथर — नगर के राजकीय महाविद्यालय समथर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन गुरुवार को सम्पन्न हुआ । मोंठ–श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वाधान में माँ शीतला किले के मैदान में शुक्रवार को 8 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। मोंठ–शाहजहांपुर थाना पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश–उत्तरप्रदेश की सीमा भांडेर बोर्डर पर चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कल से शुरू होगा माह-ए-रमजान, मुस्लिम समुदाय ने की इबादत की तैयारी। कोंच में डीएम ने किया न.पा. और ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण मामूली कहासुनी बनी मारपीट: सड़क पर भिड़े कार और बुलेट सवार, बीच सड़क पर जमकर चले थप्पड़
Home » Uncategorized » कल से शुरू होगा माह-ए-रमजान, मुस्लिम समुदाय ने की इबादत की तैयारी।

कल से शुरू होगा माह-ए-रमजान, मुस्लिम समुदाय ने की इबादत की तैयारी।

कल से शुरू होगा माह-ए-रमजान, मुस्लिम समुदाय ने की इबादत की तैयारी।

मोंठ: इस्लाम धर्म का पवित्र माह-ए-रमजान कल से शुरू होने जा रहा है। चांद दिखने की उम्मीद के साथ ही मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है। रमजान की आमद को लेकर लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और इबादत के इस मुबारक महीने का स्वागत करने की तैयारियों में जुट गए हैं।
नगर की मस्जिदों में साफ-सफाई और विशेष नमाज की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। रमजान के दौरान अदा की जाने वाली तरावीह की नमाज को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। बाजारों में सहरी और इफ्तार से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी बढ़ गई है। खजूर, फल, सेवइयां और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर रौनक देखी जा रही है।
रमजान को रहमत और बरकत का महीना माना जाता है। इस पूरे महीने रोजेदार सुबह सहरी के बाद रोजा रखेंगे और सूर्यास्त के समय इफ्तार करेंगे। साथ ही कुरआन शरीफ की तिलावत, नमाज और जरूरतमंदों की मदद का विशेष महत्व रहेगा। समुदाय के लोगों ने बताया कि रमजान आत्मसंयम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। लोग अल्लाह की इबादत के लिए आतुर नजर आ रहे हैं।

14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *