સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। धूमधाम से निकली संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा
Home » क्षेत्रीय » कटरा बाजार मोठ में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

कटरा बाजार मोठ में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

झांसी जनपद के मोठ क्षेत्र स्थित कटरा बाजार में शनिवार रात को एक बड़ी घटना सामने आई। बाजार की एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह विद्युत शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुकान मोठ निवासी दाऊ सिंधी की है। उन्होंने रात को दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब राहगीर बाजार से गुजर रहे थे, तो उन्होंने दुकान से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल दुकानदार को सूचना दी, जिसके बाद दाऊ सिंधी मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर बिग्रेड को इसकी जानकारी दी।

फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था। दुकानदार का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा पूरा माल जलकर राख हो गया। अनुमानित नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और बाजार में सुरक्षा के बेहतर इंतज़ाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

फिलहाल पुलिस और फायर विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन व्यापारी को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

अतुल दुबे
संपादक, नमो नारायण न्यूज

444 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।