Home » Uncategorized » ओशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित।

ओशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित।

ओशन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम घोषित, मेधावी छात्र सम्मानित।

मोंठ : ओशन पब्लिक स्कूल मोंठ में प्री-प्राइमरी (PC) से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तथा अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह रहा। सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र साहू और प्रधानाचार्या उमा कुशवाहा ने ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कक्षा 8 के वेदांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल टॉपर का खिताब भी वेदांश को मिला। शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया। PTM के दौरान अभिभावकों को बच्चों की प्रगति रिपोर्ट दी गई तथा सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर ध्रुव, अजय, अजीत, रजनी, शैली, राधा, राधा यादव, वंशिता, सृष्टि, ज्योति, रोहित, सुनील, विवेक, ज्योति गुप्ता, गुड़िया, सत्येंद्र, पूजन, आशीष सहित अन्य उपस्थित रहे। मंच संचालन बारिश गुप्ता ने किया।

53 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *