जालौन। एसडीओ सूरज सोनी के नेतृत्व में धनौरा कलां में आयोजित शिविर में एसडीओ ने बताया कि सरकार की इस योजना के अंतर्गत पहली बार संपूर्ण ब्याज माफ होने के साथ ही मूलधन में 25 फीसदी छूट दी जा रही है। इसका उद्देश्य पुराने बिजली बकाएदारों को राहत देना और लोगों को नियमित बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ पाने के लिए उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण कर अपनी बकाया धनराशि का भुगतान करना होगा। कैंप के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही योजना का लाभ उठाया। विभागीय टीम द्वारा तत्काल बकाया बिलों का सत्यापन कर जमा कराए गए धन को पोर्टल पर अपडेट किया गया। कैंप के दौरान लगभग 20 हजार रुपये बकाएदारों से वसूले गए। इस मौके पर जेई नवीन कनोजिया, टीजी-टू दीपक कुमार, फीडर प्रबंधक सौरभ सेंगर, केके. कुशवाहा, लाइनमैन संदीप कुमार आदि रहे। एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह राहत योजना का लाभ उठाकर जल्द से जल्द अपने बिजली बकाए का निपटारा करें और परेशानियों से बचें।
સમાચાર ફ્લેશ
अंगदान व देहदान की मिसाल बने शिक्षक दंपति
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
समथर — नगर पालिका परिषद समथर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह उपजिलाधिकारी न्यायिक मोठ जितेन्द्र कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ ।
सेवानिवृत्त होने पर शिक्षक मुकेश समाधिया को भावभीनी विदाई।
April 7, 2026
10:49 am
यूपी पीसीएस में चयनित प्रिंसी यादव का महाविद्यालय में हुआ सम्मान।
April 6, 2026
5:52 pm
मोंठ नगर पंचायत में नामित तीन पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न।
April 6, 2026
5:41 pm
प्रीपेड मीटर से उपभोक्ता परेशान, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
April 6, 2026
5:40 pm