Home » Uncategorized » एसपी देहात ने मोंठ कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश

एसपी देहात ने मोंठ कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश

मोंठ। एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार ने गुरुवार को मोंठ कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों, मालखाने, हथियारों के रखरखाव, लंबित प्रकरणों तथा शिकायत निस्तारण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए तथा उसकी शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए बीट स्तर पर गश्त को और मजबूत किया जाए। महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। एसपी ने थाने की स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण एवं वाहन जांच रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान कोतवाल राजेश पाल सिंह मौजूद रहे। उन्होंने एसपी को थाने की गतिविधियों, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और चल रहे अभियानों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सभी पुलिसकर्मियों को सतर्कता व अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

82 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *