Home » Uncategorized » एसपी जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा थाना कैलिया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

एसपी जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा थाना कैलिया का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

जालौन :० पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा थाना कैलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं एचएस इंडेक्स का गहन अवलोकन किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के समुचित रखरखाव एवं समय-समय पर उनके अध्यावधिक करने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी तथा थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार को आवश्यक व कड़े दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों में लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, 📹

123 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *