સમાચાર ફ્લેશ
झांसी: आंशिक रूप से बहाल हुई इंटरसिटी व मेमू ट्रेनें, यात्रियों को राहत झांसी की मोंठ पुलिस ने फरार चल रहे 20 हजार रूपये के इनामी आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया। दतिया= मां पीतांबरा के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी , मांगी सुख समृद्धि की मन्नत। झांसी= पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह ने पूर्व प्रधान कृष्ण गोपाल शर्मा के निधन पर उनके घर जाकर शोक संतप्त परिवार को दी सांत्वना झांसी= गरौठा के सपा नेता पूर्व विधायक दीपक यादव ने सड़क दुर्घटना में घायल सपा कार्यकर्ता शिवम यादव के घर जाकर  हालचाल जाना। पूंछ (झांसी )=सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज मेंछात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण किए।
Home » Uncategorized » एसडीएम व तहसीलदार ने मोंठ रेलवे स्टेशन पर किए कंबल वितरण।

एसडीएम व तहसीलदार ने मोंठ रेलवे स्टेशन पर किए कंबल वितरण।

एसडीएम व तहसीलदार ने मोंठ रेलवे स्टेशन पर किया कंबल वितरण
मोंठ। कड़ाके की ठंड के बीच प्रशासन द्वारा जरूरतमंदों की सहायता का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी एवं तहसीलदार मोंठ ज्ञानेंद्र सिंह ने मोंठ रेलवे स्टेशन पर रात में रुके यात्रियों एवं सो रहे असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। ठंड से बचाव के उद्देश्य से किए गए इस मानवीय प्रयास से जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिली।
रात्रि भ्रमण के दौरान एसडीएम और तहसीलदार ने रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म तथा आसपास के क्षेत्रों में ठंड से प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों, वृद्धों, बेसहारा व गरीब लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ नजर आया।
एसडीएम अवनीश तिवारी ने बताया कि शीतलहर के चलते किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन सतर्क है। ठंड के मौसम में रैन बसेरों, रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निरीक्षण कर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो।

161 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *