Home » Uncategorized » एसडीएम न्यायिक जितेंद्र कुमार ने मोंठ अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया

एसडीएम न्यायिक जितेंद्र कुमार ने मोंठ अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया

मोंठ–सोमवार को एसडीएम न्यायिक जितेंद्र कुमार ने मोंठ नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम न्यायिक ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए तथा जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर की नियमित सफाई, नालियों की समुचित व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। एसडीएम न्यायिक ने कर वसूली, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायत निस्तारण प्रणाली को मजबूत किया जाए और निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निपटारा किया जाए।इस मौके पर कर्मचारी मौजूद रहे।

124 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *