સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » एसडीएम अवनीश तिवारी ने मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण।

एसडीएम अवनीश तिवारी ने मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण।

एसडीएम अवनीश तिवारी ने मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण।

मोंठ। एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. एमपी राजपूत भी मौजूद रहे।
एसडीएम ने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, वार्ड, दवा वितरण काउंटर, लेबर रूम तथा साफ-सफाई की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और स्टाफ के व्यवहार के संबंध में फीडबैक लिया। मरीजों ने सामान्य रूप से सुविधाएं संतोषजनक होने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अवनीश तिवारी ने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साफ-सफाई, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति, रजिस्टर और दवाओं के स्टॉक की भी जांच की।
अधीक्षक डॉ. एमपी राजपूत ने एसडीएम को अस्पताल की कार्यप्रणाली, उपलब्ध संसाधनों और चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। एसडीएम ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

78 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *