Home » Uncategorized » एम्बुलेंस एंबुलेंस के निरीक्षण में एसी बंद मिली

एम्बुलेंस एंबुलेंस के निरीक्षण में एसी  बंद मिली

जालौन 17 अक्टूबर।एम्बुलेंस की एयरकंडीशन न चलने की प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत होने के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक एम्बुलेंस की ए सी बंद मिली।

नगर में चल रही आकस्मिक चिकित्सा सेवा 108 की एम्बुलेंस की एयरकंडीशन ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।ए सी काम न करने के कारण मरीजों को दिक्कत हो रही थी। एयरकंडीशन खराब होने से मरीजों को हो रही दिक्कत की शिकायत अशफाक राईन ने प्रधानमंत्री पोर्टल (सीपीग्राम) पर की थी। प्रधानमंत्री पोर्टल पर शिकायत होने के बाद 108 इमर्जेंसी मेडिकल ट्रांसपोर्ट सर्विस के प्रोजेक्ट मैनेजर शबाब अहमद ने शुक्रवार को अपरान्ह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आकर एम्बुलेंस के एयरकंडीशन की चेकिंग की ।चेकिंग के दौरान एम्बुलेंस यू पी 32 एफ जी 2594 का एयरकंडीशन ए सी बंद मिला। शिकायत के बाद तकनीकी की टीम ने ए सी को चालू कर दिया। ए सी चालू होने के बाद शिकायत का आन लाइन समाधान कर दिया गया। इस मौके पर चिकित्सालय अधिकारी डां के डी गुप्ता समेत स्टाफ उपस्थित रहा।सुनील सकसेना नावली

458 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *