Home » Uncategorized » उरई में पत्रकारों के होली मिलन समारोह में पहुंचे द इंडियन एक्सप्रेस (हिन्दी) संपादक सौरभ द्विवेदी, बोले—“मैं भी आप ही की तरह पत्रकार हूं”

उरई में पत्रकारों के होली मिलन समारोह में पहुंचे द इंडियन एक्सप्रेस (हिन्दी) संपादक सौरभ द्विवेदी, बोले—“मैं भी आप ही की तरह पत्रकार हूं”

जालौन के उरई में आयोजित पत्रकारों के होली मिलन समारोह में सौरभ द्विवेदी पहुंचे। कार्यक्रम का आयोजन उरई के सिटी सेन्टर में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब उरई द्वारा किया गया था।
समारोह में संबोधन के दौरान सौरभ द्विवेदी ने विनम्रता दिखाते हुए कहा कि “मैं भी आप लोगों की तरह एक पत्रकार ही हूं, ऐसे कार्यक्रम में मुझे मंच पर बैठना शोभा नहीं देता। मैं अपने पत्रकार साथियों के बीच बैठकर ही कार्यक्रम सुनूंगा।”
उनकी इस सादगी भरी बात से कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया और कहा कि पत्रकारिता समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाना चाहिए।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321

6 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *