Home » Uncategorized » आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार

गड़वार(बलिया)
थाना गड़वार पुलिस ने दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट व अन्य संबंधित धाराओं में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध व अपराधियों के रोकथाम व गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर व क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान व थानाध्यक्ष हितेश कुमार के नेतृत्व में गड़वार पुलिस टीम को सफलता मिली है। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के माता की तहरीर पर बीते आठ दिसम्बर को दुष्कर्म व अन्य धाराओं में हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद गांव निवासी विजय चौहान पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी थी। मंगलवार को रतसर चौकी प्रभारी नीरज कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर उक्त वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में रतसर चौकी प्रभारी नीरज यादव के साथ कां.इमरान रहे।

1 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *