झांसी। मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष आशीष दुबे संयुक्त निदेशक मंडल झांसी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एस०के० श्रीवास्तव नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झांसी, रमेश चंद्र प्रधानाचार्य आईटीआई महिला विश्व बैंक झांसी, पवन मिश्रा प्रधानाचार्य आईटीआई उल्दन, रमेश कुमार प्रधानाचार्य आईटीआई कोंच, श्रवण कुमार प्रधानाचार्य आईटीआई कालपी, पंकज तिवारी अनुदेशक, जय कुमार तिवारी अनुदेशक, शीवा रिजवी, शिवानी द्विवेदी, मुकुट सिंह सहित अन्य जनपदों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर एवं फीता काटकर श्री बाबूलाल तिवारी द्वारा किया गया एवं सायं काल के कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण श्री रामगोविंद तिवारी उद्योग प्रतिनिधि द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अन्य अतिथि बालमुकुंद अग्रवाल प्रधानाचार्य महावीर जैन इंटर कॉलेज, अखिलेश त्रिपाठी द्वारा भी विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मंडल स्तर पर कुल संचालित 11 राजकीय आईटीआई के 165 प्रशिक्षार्थियों ने खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी, रस्सा-कशी, बैडमिंटन, लंबी -कूद आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। वॉलीबॉल पुरुष में जनपद जालौन की टीम प्रथम रही। खो-खो पुरुष में जनपद ललितपुर की टीम प्रथम रही एवं कबड्डी पुरुष एवं महिला में जनपद जालौन की टीम प्रथम रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संयुक्त निदेशक द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया गया। मंच का संचालन स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह द्वारा किया गया।
