Home » Uncategorized » अमरौख गांव में एसडीएम ने किया फसलों का आंकलन

अमरौख गांव में एसडीएम ने किया फसलों का आंकलन

मोंठ। तहसील क्षेत्र के ग्राम अमरौख में बुधवार को एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने खेतों का दौरा कर किसानों की फसलों का आंकलन किया। हाल ही में हुई अतिवृष्टि और लगातार बरसात से कई किसानों की धान, आदि की फसलें जलभराव और तेज हवाओं के कारण प्रभावित हुई हैं। इसी को देखते हुए एसडीएम स्वयं गांव पहुंचे और खेतों में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने किसानों से संवाद कर फसलों की स्थिति, नुकसान और सरकारी सहायता से जुड़ी जानकारी ली।

किसानों ने बताया कि लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलें गिर गईं और नुकसान का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम तिवारी ने लेखपाल और राजस्व टीम को निर्देश दिए कि प्रत्येक खेत का सही-सही आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाए, ताकि प्रभावित किसानों को शासन से उचित मुआवजा दिलाया जा सके। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है और हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारी, ग्राम प्रधान और कई किसान मौजूद रहे।

149 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *