સમાચાર ફ્લેશ
अयोध्या में बामन मंदिर के पीठाधीश्वर से भाजपा नेताओं ने लिया आशीर्वाद। पीसीएस 2024 में प्रिंसी यादव का चयन, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बनीं 255 आबकारी मामलों के मालों का विनष्टीकरण, 6676 लीटर कच्ची शराब नष्ट मोंठ। समथर पूर्व रियासत राजघराने के मुनीम मूलचंद लोहिया का कस्बा मोठ स्थित आवास पर निधन हो गया। सूचना पर राजमाता देविका राज लक्ष्मी व राजा समरजीत सिंह जू देव उनके आवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया। अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की समीक्षा बैठक। चैत्र के आखिरी सोमवार को भगवान जगन्नाथ की पूजा, टेशू के फूल अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक चले भजन-कीर्तन।
Home » Uncategorized » अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की समीक्षा बैठक।

अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की समीक्षा बैठक।

अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने की समीक्षा बैठक।

मोंठ : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार ने सीओ कार्यालय मोंठ में सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं हल्का दरोगाओं के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर कानून व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला अपराध, चोरी, लूट एवं अवैध गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाई जाए, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जाए तथा सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने, हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने तथा अवैध शराब, जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही थाना स्तर पर जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मोंठ अजय श्रोतिय सहित सर्किल के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं हल्का दरोगा उपस्थित रहे।

63 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ। समथर पूर्व रियासत राजघराने के मुनीम मूलचंद लोहिया का कस्बा मोठ स्थित आवास पर निधन हो गया। सूचना पर राजमाता देविका राज लक्ष्मी व राजा समरजीत सिंह जू देव उनके आवास पहुंचे और शोक व्यक्त किया।