Home » Uncategorized » अनुपस्थिति के बावजूद हस्ताक्षर दर्शाने का आरोप, पार्षद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

अनुपस्थिति के बावजूद हस्ताक्षर दर्शाने का आरोप, पार्षद ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मोंठ। शुक्रवार को नगर पंचायत मोंठ के पार्षद दयाल गिरी ने मोंठ तहसील के निरीक्षण करने पहुँचे जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बोर्ड बैठकों की कार्यवाही पर सवाल उठाए हैं। पार्षद का आरोप है कि वह बैठकों में अनुपस्थित रहे, इसके बावजूद कार्यवाही रजिस्टर में उनके हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब इस संबंध में जानकारी मिली तो वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और कार्यवाही रजिस्टर दिखाने का अनुरोध किया, लेकिन उन्हें रजिस्टर नहीं दिखाया गया। पार्षद ने इसे गंभीर अनियमितता बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि यदि बिना उपस्थिति के हस्ताक्षर अंकित किए गए हैं तो यह जांच का विषय है। उन्होंने प्रशासन से रजिस्टर की जांच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

6 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *