સમાચાર ફ્લેશ
सरस्वती शिशु मंदिर मोंठ में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित। गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों को खसरा लेना जाना हुआ अनिवार्य, गेहूं बेचते समय किसान खसरा लेकर पहुंचे केंद्रों पर। समथर — नगर के सुखदैनी माता मन्दिर पर चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा में मंगलवार को भगवान श्रीराम जन्म की कथा का बर्णन किया गया । कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म की लीला का वर्णन। मोंठ में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 लोग घायल। समथर — खाटू श्याम मंदिर से लड्डू गोपाल एवं मौली प्रसाद प्राप्त कर लौटे भक्तजनों का नगर में स्वागत किया गया एवं नगर में खाटू श्याम बाबा की लड्डू गोपाल यात्रा निकाली गई ।
Home » Uncategorized » अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में लगी आग,नौ बकरियां जिंदा जली

अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ी में लगी आग,नौ बकरियां जिंदा जली

गड़वार(बलिया)
स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनौली ग्राम सभा के गोविंदपुर(बिंद टोली) में स्थित एक रिहायशी झोपड़ी में सोमवार की देर रात को अज्ञात कारणों से अगलगी की घटना हो गई। गोविंदपुर(बिंद टोली) रामजीत बिंद की रिहायशी झोपड़ी है। रामजीत बाहर रहकर मजदूरी का काम करते है। रोज की भांति सोमवार की रात को रामजीत की पत्नी व उनके चार छोटे बच्चे खाना खाकर सोने चले गए। झोपड़ी में ही नौ बकरियां भी बंधी हुई थी। अचानक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। झोपड़ी में सो रहे परिजन बाहर निकलकर हो हल्ला मचाने लगे। देखते ही देखते आग ने झोपड़ी को अपनी आगोश में ले लिया। आस पास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जिससे झोपड़ी में रखा राशन,विस्तर सहित गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं झोपड़ी में बंधी नौ बकरियां भी बुरी तरह से झुलस कर मर गई। सूचना पर हल्का नायब तहसीलदार प्रदीप यादव,लेखपाल दिलीप सिंह,हल्का दरोगा हाफिज खान पहुंचे और मौका मुआयना किया। पूर्व प्रधान राजेश बिंद,करन साहनी सहित तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे।

166 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *