Home » Uncategorized » अंतिम दिन उमड़ा उपभोक्ताओं का उत्साह, 107 पंजीकरण, 15 लाख का राजस्व प्राप्त।

अंतिम दिन उमड़ा उपभोक्ताओं का उत्साह, 107 पंजीकरण, 15 लाख का राजस्व प्राप्त।

अंतिम दिन उमड़ा उपभोक्ताओं का उत्साह, 107 पंजीकरण, 15 लाख का राजस्व प्राप्त।

मोंठ: विद्युत विभाग द्वारा संचालित बिजली चोरी प्रकरण निस्तारण एवं विद्युत राहत बिल योजना के अंतिम दिन उपभोक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। योजना के समापन दिवस पर कुल 107 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। इस दौरान विभाग को लगभग 15 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ।
विद्युत उप खंड अधिकारी मोंठ अनिल सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप उपभोक्ताओं को बकाया बिलों से राहत देने तथा बिजली चोरी से जुड़े मामलों का समाधान कराने के उद्देश्य से यह योजना चलाई गई थी। योजना के अंतिम दिन बड़ी संख्या में उपभोक्ता कार्यालय पहुंचे और अपने बकाया बिलों का निस्तारण कराया।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगातार उपभोक्ताओं को योजना के प्रति जागरूक किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम अंतिम दिन देखने को मिला। उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने पुराने प्रकरणों का समाधान कराया और बकाया राशि जमा की।
अनिल सागर ने कहा कि समय पर बिजली बिल जमा करना उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी है। इससे विभाग को विद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलती है। विभाग आगे भी उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करता रहेगा।

9 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–नगर क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। बाजारों, सब्जी मंडियों और किराना दुकानों पर दुकानदार धड़ल्ले से ग्राहकों को पॉलीथिन थमाते नजर आ रहे हैं।