સમાચાર ફ્લેશ
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ झाँसी एलीट ने मनाया महिला सशक्तिकरण दिवस, कृत्रिम अंग वितरण शिविर का समापन 9 मार्च को बुंदेलखंड के झांसी रेंज के अंतर्गत आने वाले तीनों जनपद झांसी, जालौन और ललितपुर के पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बुंदेलखंड के झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई तीन टीमें। पुलिस टीम पर पथराव, सरकारी जीप में तोड़फोड़; दरोगा की वर्दी फाड़ी, चार आरोपी नामजद कैबिनेट मंत्री के समथर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Home » Uncategorized » अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन

झांसी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत केंद्र, भारतीय खेल प्राधिकरण तथा खेल विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में अस्मिता लीग 2026 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक रवि शर्मा ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया। समापन अवसर पर उन्होंने विजेताओं को मेडल प्रदान किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें वैश्विक स्तर पर पदक दिलाने के उद्देश्य से फिट इंडिया, खेलो इंडिया और अस्मिता जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बालिकाओं से मोबाइल से दूरी बनाकर खेल मैदान में अधिक समय देने का आह्वान किया, जिससे वे स्वस्थ रहने के साथ अपनी प्रतिभा भी निखार सकें।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला युवा अधिकारी माय भारत विशाल सिंह ने युवाओं से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि उन्हें जिले में होने वाली युवाओं से संबंधित गतिविधियों की जानकारी समय पर मिल सके।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।
13 वर्ष से कम आयु वर्ग: 100 मीटर दौड़ में करिश्मा प्रथम, अनन्या द्वितीय और धन्या सैनी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में करिश्मा प्रथम, अनन्या द्वितीय और काम्या तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में साहीन आली प्रथम, धन्या द्वितीय और तुलसी तृतीय रहीं।

13 से 18 वर्ष आयु वर्ग: 100 मीटर दौड़ में नम्रता प्रथम, श्वेता द्वितीय और पारी तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में महक प्रथम, नम्रता द्वितीय और राधिका तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में महक प्रथम, श्वेता द्वितीय और राधिका तृतीय रहीं।

18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग: 100 मीटर दौड़ में वैष्णवी प्रथम, निकिता द्वितीय और दीक्षा तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में वैष्णवी प्रथम, छाया द्वितीय और निकिता तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में छाया प्रथम, महक यादव द्वितीय और गौरी तृतीय रहीं।

इस अवसर पर प्रसून वर्मा, विकास वैद्य, अनुष्का यादव, नितेश कुमार राय, आमिर मुस्तबा, सुजीत तिवारी, अंकुर राणा, दीपांशु कुमार, संजय श्रीवास और विष्णु लाल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चित्रलेखा और अंकित श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार सुषमा कुमारी (पीसीए) ने व्यक्त किया।

4 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *